बारीलेप्टा पंचायत क्षेत्र में बीजली संकट

बारीलेप्टा पंचायत क्षेत्र में बीजली संकट

देवमनी माहतो (संवाददाता) 

सुंदरगढ़ जिला के नुआगाँव प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले बारीलेप्टा पंचायत निवासीयो को इन दोनों बिजली संकट का सामना करना करना पड़ रहा है। 

अंचल में बीते शुक्रवार को आई आंधी पानी की वजह से कई बिजली के खंभे टूट गए और जगह जगह पेड़ों के टूटने की वजह से तकरीबन 60 घंटों तक बिजली आपूर्ति बंद रही। 
बिजली बिभाग ने युद्ध स्तर पर मरम्मत कार्य कर अंचल में बिजली व्यवस्था ठीक की।लेकिन रोजाना आंधी पानी और कड़कती आसमानी बिजली की वजह से मौसम सामान्य होने तक   बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है। 
वही मौसम में आए बदलाव और अंचल में बादल गर्जना के साथ आंधी पानी आने की वजह से कई जगह पेडो और टहनीयो के टूटने के कारण बिजली बाधित हो रही है। 
वही बीते कल बुधवार की शाम अंचल में मरम्मत के बाद बिजली आपूर्ति की गई, पर भगत टोली और बारीलेप्टा गाँव में एक साथ दो ट्राँसफार्मर में अचानक आग लग गई। जिसकी वजह से अंचल पुनः बिजली आपूर्ति बंद हो गई।