बाग बीजेशी के पीड़ित दलितों ने अधिकारियों से की मुलाकात
धर्मेंद्र कुमार सिंह (रिपोर्टर)
राम नगरी अयोध्या रेलवे धाम जंकशन निकट बाग बीजेशी के रहने वाले स्थानीय दलित परिवारो ने सीओ ऑफिस टेढ़ी बाजार में आज उच्च अधिकारियों से मुलाकात किया। बताते चलें की अयोध्या धाम रेलवे जंक्शन का विस्तार किया जाना है। जिसकी चलते बाग विजयसी के रहने वाले लगभग 99 परिवार उसके जद में आ रहे हैं। इसका भूमि अधिकरण होना है। अभी तक यहां के पीड़ितों को ना तो कहीं शिफ्ट किया गया है ना ही कोई मुआवजा दिया गया है। जिसके कारण स्थानीय दलित परिवार काफी दुखी और परेशान। बता दे यहां कुल 99 परिवार रहते हैं। जिनमें से 34 लोगों के पास प्रधानमंत्री आवास बना हुआ है। सवाल है कि जब प्रधानमंत्री आवास बना है तो फिर कैसे इस भूमिका अधिग्रहण हो रहा है। प्रधानमंत्री आवास बनने से पूर्व पूरी दस्तावेज का जांच पड़ताल होता है। उसके बाद फिर घर बनता है। पीड़ितों ने आज सीओ ऑफिस में कुछ अधिकारियों से वार्तालाप किया नजूल विभाग के लेखपाल राम वृक्ष मोरिया भी उपस्थित रहें। बाग विजेशी के रहने वाले स्थानीय दलित के पीड़ित परिवारों की मांग है कि उन्हें कहीं स्थापित किया जाए उचित मुआवजा दिया जाए, क्योंकि वे यहां कई वर्षों से रहते है। योगी और मोदी सरकार की भी मनसा है कि पीड़ितों को पहले कहीं बसाया जाए। उसके बाद ही उजाड़ा जाए।
उदाहरण के तौर पर पांच कोसी परिक्रमा का चौड़ी सड़क हुआ जिसके चलते चक्र तीर्थ मोहल्ला में कई दर्जन सामान्य वर्ग के पंडा पुरोहित परिवारों को नजूल विभाग की ओर से जमीन देकर अच्छा काम किया गया। बाग विजेशी के दलित पीड़ित लोगों की मांगे है कि हमें भी कहीं भूमि देकर शिफ्ट किया जाए। उसके बाद धूम लिया जाए। बताते चलें की इस अवसर पर पांच दर्जन से भी अधिक पीड़ित लोग अयोध्या सीओ ऑफिस कार्यालय पर पहुंचे अपनी व्यथा बताए। आधिकारी ने आश्वासन दिया है कि उचित कार्रवाई होगी।
इस मौके पर पार्षद विनय जयसवाल,राजेश महाराज, दीपक सोनकर, रेशमा, पूजा, लवकुश, नीरज सोनकर, बबलू, राजू, संजय , लाला आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।





