चोरी की 32 साइकिल बरामद अभियुक्त गिरफ्तार
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
राजगांगपुर पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर चोरी हुई 32 साइकिल बरामद की।
सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर शहर में 27अगस्त 2022 शनिवार के दिन दोपहर साढ़े 12 बजे राजगांगपुर थाना परिसर मे मंडल पुलिस अधिकारी डाक्टर शशांक शेखर बेउरा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह सूचना दी की गत 25 अगस्त 2022 को गुलाबी रंग की लेडिज साइकिल राजगांगपुर स्थित साप्ताहिक बाजार से चोरी होने को लेकर नमिता बरुआ (30) भालूदूमा निवासी ने राजगांगपुर थाने मे एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी,प्राथमिकी संख्या 362, यू/एस 379 भादावि की धारा के आधार पर राजगांगपुर थाना प्रभारी बीबस्त कुमार प्रधान, थाना अतिरिक्त सहायक निरीक्षक खगपति विश्वाल द्वारा एक टीम गठित कर राजगांगपुर के विभिन्न क्षेत्रो व आस पास के अंचलों मे छापेमारी अभियान चलाई गई जांच के दौरान राउरकेला से आरोपी को गिरफ्तार किया और गहन पूछताछ करने पर राजगांगपुर पुलिस ने राजगांगपुर, काँसबहाल, वेदव्यास और राउरकेला क्षेत्रों से विभिन्न ब्रांडों की 32 साइकिलें बरामद की । इसके अलावा आरोपी के पास से दो लंबी कीलों (कांटा) भी जब्त की गई जो की साइकिलों का ताला खोलने व तोड़ने मे इस्तेमाल किया जाता था इसके साथ ही आरोपी एमडी नाजिर (32) निवासी मालगोदाम ने चोरी की गई साइकिल को विभिन्न क्षेत्रो के गरीब लोगों मे बेचने की बात कबूल की है।
गौरतलब है की साइकिल बरामद होने के बाद साइकिल उनके असली मालिकों को सौंप दी गई जिन लोगों की साइकिल चोरी हुई थी वे लोग राजगांगपुर थाना मे आकर अपनी अपनी साइकिल ले गए और राजगांगपुर पुलिस का आभार जताया राजगांगपुर पुलिस द्वारा जब्त की गई साइकिलों मे - एसके बाइक (मारिया) लेडीज साइकिल-2, एडीडीओ इंडिया (मिस जेनिफर) लेडीज साइकिल-6, हॉक लेडीज साइकिल-2, एडीडीओ सिजलिंग लेडीज साइकिल-1, हीरो जेट लेडीज साइकिल-1, एडीडीओ एंजेल लेडीज साइकिल-3, हीरो मिस इंडिया लेडीज साइकिल-3, हॉक थंडर लेडीज साइकिल-1, एसके बाइक (स्मार्ट) साइकिल- 2, बृज ब्रू मुस्कान साइकिल -1 , जेट मास्टर गोल्ड साइकिल-1 एडीडीओ इंडिया (ग्रेस) साइकिल-1, एवन(रोहिणी)साइकिल-01 एडीडीओ हैवी ड्यूटी साइकिल-1, बृज गोल्ड साइकिल-2, हीरो जेट साइकिल- 1, एवन एक्शन साइकिल-2, अर्पि युवा स्टार साइकिल- 1 कुल 32 साइकिलों को जब्त कर राजगांगपुर थाना ले जाया गया । उक्त छापेमारी अभियान मे गौतम बेहेरा सहित थाना के सदबल का सहयोग रहा ।





