बस्ती वासियों का आक्सिजन लेवल व तापमात्र की जाँच कि गई
कोरोना के बढ़ते संक्रमण और इसके लक्षणों में शारीर में आक्सीजन स्तर कि कमी एवं तापमात्रा का बढ़ना भी है ,इसी बात को ध्यान में रखते हुए युवा मोर्चा के केदार प्रियदर्शनी बारीक़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा राउरकेला शहर के जगदा अंचल अंतर्गत आने वाले विश्वकर्मा बस्ती वासियों का आक्सीजन स्तर एवं तापमात्र कि जांच की गई |
इस पुनीत कार्य के लिए आवश्यक सामग्री सांसद जुएल ओराम द्वारा प्रदान किया गया था जिसके लिए युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सांसद जुएल ओराम का आभार ब्यक्त किया है |






