बलंडा़ कंवरबेल्ट में फ्लाई ओवर निर्माण की मांग
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर से साउथ बलंडा़ तक तालचेर और साउथ बलंडा़ को जोड़ने वाली एकमात्र सड़क सेंट्रल कॉलोनी कन्वेयर बेल्ट से साउथ बलंडा़ चौक तक केवल डेढ़ किलो मीटर लम्बी सड़क है। हिंगुला से शुरू होकर कलमछूंई, भरतपुर, साउथबलंडा़, तेतुंगलेई, गोबरा, कर्णपुर, लादजोरदा, सिंगडा, नकीपाशी, कुमुंडा के लोग इस सड़क से रोजाना यात्रा करते हैं, क्योंकि उस क्षेत्र में कोयले की खदानें हैं, तालचेर क्षेत्र के हजारों नौकरी पेशा लोग यहां यात्रा करते हैं।
लेकिन विडम्बना यह है कि स्थानीय लोगों द्वारा बारंबार शिकायत करने के बावजूद मौत का कारण बनती यह सड़क प्रशासन और राजनेताओं की दूरदर्शिता के अभाव में अक्सर होने वाले हादसों का गवाह बन रही यह सड़क ।
इसके अलावा घंटापाड़ा से सैकड़ों छात्र-छात्राएं इसी सड़क से होकर कॉलेज सहित विभिन्न स्कूलों में पढ़ने जाते हैं, जबकि क्षेत्र के लोग इसी रास्ते से होकर अस्पताल आते हैं तो कुछ उपजिलापाल कार्यालय, प्रखंड कार्यालय, कचहरी , तहसील कार्यालय आते हैं। यह सड़क जानलेवा होने के कारण छात्र व पैदल राहगीर अकेले इस सड़क पर चलना असुरक्षित महसूस करते हैं, क्योंकि कोई और वैकल्पिक मार्ग नहीं है। हालाँकि, घंटापाड़ा गाँव के पूर्व जिला परिषद सदस्य और एक श्रमिक नेता, राजकिशोर साहू ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और बलंडा से सेंट्रल कॉलोनी चौक तक एक फ्लाईओवर पुल के निर्माण की मांग की। दुर्भाग्य की बात है कि इस सड़क पर फ्लाईओवर ब्रिज के निर्माण पर किसी का ध्यान नहीं है।





