बिना अनुमति के लदान बिंदू में पहुंचा ट्रक

बिना अनुमति के लदान बिंदू में पहुंचा ट्रक

अनुराग आचार्य (संवाददाता) 

ओडिशा के अंगुल जिला अंतर्गत आने वाले कोलियारी तालचर स्थित लिंगराज कोयला खान में अनेकों प्रकार की समस्याएं देखने को मिल रही हैं।

इसी क्रम में आज अपराहन 1:00 बजे खान के लदान बिंदू (लोडिंग प्वाईंट) पर एक समस्या देखने को मिला। लिंगराज कोयला के लदान बिंदू पर एक चौदह चक्के वाली ट्रक (ओडी 29जी 9830)अनाधिकृत रूप से खड़ा पाया गया। जब मौके पर उपस्थित खान कर्मचारियों द्वारा उस ट्रक के चालक से पूछताछ की गई तो उसके पास से खान के अंदर आने के लिए किसी प्रकार का प्रवेश पर्ची (इंट्री स्लिप) या अन्य किसी प्रकार के दस्तावेज   नहीं मिले,चालक से जब यह पूछा गया कि ट्रक का मालिक कौन है और यह ट्रक कहां से आया है, तो चालक से किसी तरह का संतोषजनक जवाब नही मिला।

कहा जा रहा है कि इस ट्रक को बल पूर्वक लदान बिंदू पर लाकर खड़ा किया गया था। बिना अनुमति इस जगह ट्रक के ले आने से सुरक्षा कर्मी और ट्रक चालक के बीच बहस हो गई।

आपको बता दे कि अभी कुछ ही दिन हुए लिंगराज खान में सुरक्षा पखवाडा़ धूमधाम से पालन किया गया था, प्रश्न यह उठता है कि यह ट्रक आज अचानक यहां आया या फिर इस तरह की हरकत का होना  हमेशा की बात है।

अस्वीकृत ट्रक के यहां आने से खान के प्रेषण अनुभाग (डिस्पैच सेक्शन) एवं प्रकल्प अधिकारीयो की कार्यशैली पर संदेह उत्पन्न होना स्वाभाविक है। अब देखना यह है कि खबर प्रकाशित होने के बाद इस प्रकार की समस्या से निपटने के लिए लिंगराज खान प्रबंधन क्या कदम उठाता है।