चोरी का डंपर दो घंटे में बरामद
सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर थाना अंतर्गत डालमिया सीमेंट कंपनी से एक डंपर क्रमांक OR14N 9636 में सीमेंट लाद कर चालक डंपर को सड़क किनारे खड़ी कर भोजन करने चला गया। उसी समय पहले से घात लगाए चोरों ने डंपर लेकर भाग निकले। चोरो को डंपर ले जाते किसी के नजर पड़ी और उसने थाने में इसकी सूचना दी। तब तक चालक भी भोजन कर आ चुका था।डंपर चोरी की खबर से उसने अपने मालिक को फोन पर अवगत कराया। प्रशासन को इसकी सूचना मिलते ही स्फूर्ति दिखाते हुए डंपर को कांसबाहाल गांव के तरफ जाने वाली सड़क के अंदर सीमेंट खाली करते वक्त पकड़ लिया गया। डंपर चोरी होने की घटना के 2 घंटे के अंदर पुलिस ने चोर को धर दबोच। इस मामले में थाने में केस संख्या 399/21 us- 379 ipc के तहत मामला दर्ज कर पकड़े गए दो चोर को कोर्ट चालान कर दी गई
स्थानीय लोगों ने पुलिस की यह प्रयास को सराहनीय कदम बताते हुए खूब सराहना की है वही एसडीपीओ शशांक शेखर बेउरा थाना प्रभारी बिवास्त कुमार प्रधान के साथ थाना की टीम के अथह प्रयास से यह सफलता हासिल की गई





