बनथुपाड़ा हनुमान मंदिर में तीन दिवसीय यज्ञ का आयोजन

बनथुपाड़ा हनुमान मंदिर में तीन दिवसीय यज्ञ का आयोजन

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हनुमान मंदिर में तीन दिवसीय यज्ञ संपन्न करने हेतु महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा।

सुंदरगढ़ जिला स्थित राजगंगपुर शहर के वार्ड नंबर 18 बन्थुपाड़ा स्थित हनुमान मंदिर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय यज्ञ का एवं 48 घंटे हरि कीर्तन का आयोजन किया गया है। महिलाओं ने यज्ञ हेतु सैकड़ों की संख्या में कलश यात्रा में भाग लेकर बाबा तालाब से कलशो में जल भरकर इन कलशों को मंदिर प्रांगण में स्थापित की हैं। 

इस हनुमान मंदिर के प्रतिष्ठा होने के बाद से ही प्रत्येक वर्ष इस मंदिर में विधिपूर्वक मंदिर की प्रतिष्ठा दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय यज्ञ एवं 48 घंटा हरि कीर्तन का आयोजन प्रतिष्ठा होने के बाद से ही प्रत्येक वर्ष होती आ रही है,इस कड़ी में आज महिलाओं ने सैकड़ों की संख्या में भाग लेकर यज्ञ हेतु मंदिर प्रांगण से कलश लेकर बाबा तालाब पहुंची और कलशो में जल भरकर शहर की परिक्रमा करते हुए पुनः मंदिर प्रांगण में स्थापित की।

वही इस तीन दिवसीय यज्ञ में विद्वान पंडितों का मंत्र उच्चारण के साथ यज्ञ प्रारंभ हुआ यह यज्ञ आगामी 3 दिन तक चलेगी जहां यज्ञ में भाग लेने हेतु भक्तों की अपार भीड़ देखी गई,इस अवसर पर पूरा शहर भगवान हनूमान की भक्ति में भक्तिमय होता देखा गया। भक्तों के लिए आयोजको द्वारा प्रसाद की उत्तम व्यवस्था की गई थी।  यह तीन दिवसीय हनुमान यज्ञ को विधिवत पूजन कर तीन दिन बाद समापन की जाएगी स्थानीय लोगों का इस यज्ञ में भरपूर सहयोग देखने को मिल रहा है ।