बडगांव ब्लाक में कोविड जाँच

बडगांव ब्लाक में कोविड जाँच

गंगाधर शा ( संवाददाता )

बडगांव : सुंदरगढ़ जिला प्रशासन कोरोना कि चेन तोड़ने व कोरोना से जनमानस कि रक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है | प्रशासन कि ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड जांच कराई जा रही है | इसी कड़ी में आज बडगांव ब्लाक के तीन केन्द्रों पर स्थानीय लोंगों का कोविड  जांच की किया गया |

बडगांव ब्लाक क्षेत्र में आज कुल १७७ लोंगों का कोविड परिक्षण किया गया है ,जिसमे १६ लोंगों को कोविड से संक्रमित पाया गया | बडगांव ब्लाक अंतर्गत  के तीन केन्द्रों पर कोविड जाँच किया गया | बडगांव में कुल ६४ लोंगों का परिक्षण किया गया ,जिसमे ११ लोंगों को कोविड संक्रमित पाया गया | जरंगलोई में कुल २४ लोंगों का परिक्षण किया गया ,जिसमे १ को कोरोना से संक्रमित पाया गया | एकमा में भी कोरोना परिक्षण शिविर लगाया गया था पर यंहा कोई जांच नहीं हो पाया अत: यहाँ परिणाम शून्य रहा |

इन केन्द्रों के आलावा रोजाना एक अतिरिक्त गाँव के लोंगों का कोविड परिक्षण किया जा रहा है | जिसके तहत आज साहज़ बहाल राजस्व ग्राम में कोविड परिक्षण किया गया है ,यंहां ८९ लोंगों का कोविड परिक्षण किया गया जिसमे से ४ लोंगों को कोरोना संक्रिमित पाया गया है |