बजरंगियो ने किया कोयलागेट बस्ती को सेनीटाइज

बजरंगियो ने किया कोयलागेट बस्ती को सेनीटाइज
बजरंगियो ने किया कोयलागेट बस्ती को सेनीटाइज

राजीव कुमार ( संवाददाता )

कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए राउरकेला के कोयला गेट बस्ती को बजरंग दल के कार्यकर्ताओ द्वारा  सेनेटाइज किया गया।
और कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए बस्तीवासियों को जागरूक किया गया।
इस समाय लोगो को क्या सावधानीयां बरतनी चाहिए क्या करने चाहिए जैसे कोरोना को हराने के लिए दो गज की दूरी व मास्क की अनिवार्यता का महत्व लोगो को बताया गया।
बजरंग दल द्वारा किया गया,इस सेवा कार्य के लिए बस्ती वासियो ने कार्यकर्ताओ का धन्यवाद अर्पण करते हुए कोरोना को हराने में उपयोगी हर संभव उपाय को अपनाने का संकल्प लिया। बजरंग दल के बंडामुंडा ईकाइ की ओर से कोयला गेट के हनुमान मंदिर समेत पूरे कोयला गेट इलाके को सेनेटाइज किया गया कोरोना काल की संकट की घड़ी में राउरकेला नगर पालिका और राउरकेला इस्पात संयंत्र के उपेक्षा का शिकार कोयला गेट बस्ती में सेनीटाइजेसन नहीं किये जाने का पता चलने पर बजरंग दल ने इलाके की सुध ली।बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पूरे कोयला गेट को सेनेटाइज किया।इस अभियान में बजरंग दल के जिला महा विद्यार्थी प्रमुख विवेक कुमार गुप्ता, रघुबीर भूमिज,लकी, अशोक कुंवर, सुअर्ज दंगील, मनीष राय,आकाश दास, अमित बेहेरा, संजय चौहान आदि कार्यकर्ताओ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।