बच्चों का पार्क बना गाड़ियों का पार्किंग
रामप्रवेश चौधरी ( संवाददाता )
ओडिशा सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर नगर पालिका अंतर्गत आने वाले एकमात्र बच्चों के लिए बना इंदिरा गांधी पार्क अब गाड़ी रखने का पार्किंग बना हुआ है | राजगांगपुर नगरपालिका द्वारा शहर के बाबा तलाब के पास लाखों रुपये की लागत से बनी राजगांगपुर नगर पालिका की एकमात्र इंदिरा गांधी पार्क वर्तमान के कार्य निर्वाही अधिकारी विनोद चंद्र पंडा ने उस पार्क को 20 नम्बर वार्ड से कचडा उठाने वाली गाड़ी रखने के लिए पार्किंग यार्ड में तब्दील कर दिया है | विडंबना यह है कि यहां पार्क में ट्रैक्टर रखने से पार्क की हरी भरी घास को नुकसान पहुँच रहा है,अब शहर के एकमात्र पार्क को इस तरह के पार्किंग यार्ड में तब्दील कर देना कहाँ तक उचित है,इस बिषय को लेकर शहरवासियों में अनेक तरह की चर्चाएं हो रही है |





