बंडा़मुंडा़ में विज्ञान प्रदर्शनी
बंडा़मुंडा़ सेक्टर "बी" स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।इस प्रदर्शनी में स्कूल पढ़ने वाले छात्रों द्वारा विभिन्न तरह के विज्ञान से संबंधित चित्र और माडल प्रदर्शित किए गए।
स्कूल के प्रधानाध्यापक गिरिधारी दलई की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन राउरकेला के सहायक आयकर आयुक्त मानस रंजन साहू ने किया, श्री साहू कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे।
इस प्रदर्शनी में छात्रों द्वारा 230 से अधिक विज्ञान,पार्यावरण एवं गणित प्रकल्पों का प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शनी में शामिल श्रेष्ठ प्रदर्शन को शंकुल स्तरीय प्रदर्शनी में शामिल किया जाएगा।





