प्रेमिका अड़ी जिदपर तो प्रेमी ने पेट्रोल डालकर लगा दी आग
प्रेमिका अड़ी अपने जिद पर और प्रेमी ने लगा दी आग। यह घटना बिसरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले चीतापीडी़ पंचायत के पीताल गाँव की है। जहाँ प्रेमी ने प्रेमिका के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
घटना के संबंध में बिसरा थाना से मिली जानकारी के अनुसार हाथीबारी थाना क्षेत्र में आनेवाले भोजपूर गाँव की एक युवती का बिसरा जाना क्षेत्र में आनेवाले पीताल गाँव के एक युवक के साथ प्रेम संपर्क था।
चलित माह की 18 तारीक को युवती अपने प्रेमी के घर आ गई और अपने प्रेमी को बताया कि उसके घर वाले अन्यत्र उसकी शादी तय कर दी है पर वह परिजनों द्वारा तय की गई शादी का विरोध कर अपने घर से उसके घर चली आई है।और युवती अपने प्रेमी को शादी करने के लिए यह कहकर जिद करने लगी की अब वह वही उसके साथ रहेगी। जिसपर युवक यह कहते हुए शादी करने पर असमर्थता जताई की उसकी दो कुँवारी बहने है जिसकी शादी का जिम्मा उसके सर पर है, वह अपनी बहनों के हाथ पीले करने पर ही अपनी शादी करेगा, तबतक वह इंतार करे। लेकिन युवती अपने जिदपर अड़ी थी।
जिसपर युवक ने दोनों के घर में अकेले होने का फायदा उठाते हुए मौका देखकर अपनी प्रेमिका पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। कुछ देर बाद युवक के पिता का घर में आना हुआ। जिसके बाद युवक के पिता को घटना की सारी जानकारी हुई।युवक के पिता ने तत्काल किराए में एक बोलेरो सवारी कार लिया और युवती को जली हुई अवस्था में उसके भोजपूर स्थित आवास में छोड़ आया। उधर युवक घटना से संबंधित सबूत मिटाने के लिए घर की साफ सफाई में लग गया।
युवती के पिता ने अपनी बेटी को चलित माह की 18 तारीक को राउरकेला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ से उसे जेपी अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहाँ नौ दिन बाद 27 तारीक को चिकित्साधीन अवस्था में युवती की मौत हो गई।
युवती की मृत्यु के दिन दिनांक 28-12-2023 को युवती के पिता तीर्थ गौड़ द्वारा बिसरा थाना में लिखित शिकायत दी गई, जिसपर कार्यवाही करते हुए थाने में पिता - पुत्र के विरूद्ध थाना कांड़ संख्या 183/2023,भादावि 302,34 के तहत मामला दर्ज किया गया,जिसपर बाद में भादावि 201 भी जोडा़ गया।
बिसरा थाना की पुलिस द्वारा आरोपी प्रेमी और उसके पिता को 29-12-2023 की रात गिरफ्तार कर लिया गया। आज उन दोनों को न्यायालय में पेश किया गया जहाँ जमानत न मिलने पर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले में प्रेमी सुखनाथ सिंह और उसके पिता रघु सिंह को गिरफ्तार किया गया है।





