प्रेमविवाह के बाद धोखा हक के लिए दरदर भटकती महिला
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
पहले प्यार हुआ फिर विवाह उसके बाद धोखा ! यह कोई सिनेमा का नाम नहीं है बल्कि एक महिला पर बीती सच्ची घटना है।
इन दिनों ऐसी घटनाएं बहुत ही तेजी से बढ़ती जा रही है । युवा जोश में आकर अपनी पसंद के जीवनसाथी तो चुन लेते है पर होश आनेपर हाथ मलने के सिवा और कुछ हाथ नही लगता। धोखा मिलने के बाद कुछ तो इस कदर टूट जाते है कि आत्महत्या तक कर लेते है।
इसी प्रकार की एक घटना देखने को मिली है सुंदरगढ जिले के औद्योगिक शहर राजगांगपुर में।पूरी घटना कुछ इस प्रकार से है पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले में स्थित चितरंजन ग्राम निवासी सुकूनी पासवान नामक युवती ने दीनबंधु बनर्जी नामक एक युवक ने 9 फरवरी 2012 को प्रेम विवाह की थी। इन दोनों ने अपनी विवाह को पंजीकृत भी करवाई, जिसके बाद इन दोनो से एक पुत्री भी हुई।
कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था फिर एक दिन युवक अपनी पत्नी सुकूनी पासवान को कश्मीर में काम करने जाने की झूठी बात बताकर घर से निकला और ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में स्थित राजगंगपुर चला आया ।
वह यहां सीमेंट संयंत्र में कुत्ते की देखभाल करने का कार्य करने लगा साथ ही उसने एक और युवती से यहां विवाह भी कर ली।
इस बात की खबर उसकी पत्नी सुकुनी पासवान को लगते ही वह अपने 9 साल की बेटी को साथ लेकर राजगांगपुर चली आई और अपने पति दीनबंधु के बारे मे पता लगाने के लिए सिमेन्ट कारख़ाना मे गई तो वहा से दीनबंधु ने अपनी विवाहिता पत्नी और बच्ची के साथ दुर्व्यवहार कर भगा दिया | उसके बाद सुकुनी पासवान राजगांगपुर थाने गई और अपनी आपबीती बताई,थाने में उन्हे सलाह दी गई कि इस मामले को लेकर आपने जिस स्थानीय थाने मे केश दर्ज कराई है उसी थाने मे जाकर पूरी जानकारी दे।आपको प्रशासन से सहयोग मिलेगा |
परंतु पीड़िता का कहना है कि स्थानीय थाने से उन्हे किसी भी तरह से सहयोग नहीं मिल पा रही है। पति भी उसे बार बार यह कह रहा है की जो कर सकती हो कर लो मेरा तुम कुछ नही बिगाड़ पाओगी। इससे सहज ही अंदाज लगा सकते हैं।
जो भी है हमारे समक्ष फिलहाल एक ही पक्ष है इसलिए कहना मुश्किल होगा की आखिर एक प्यार भरी जोड़ी कैसे टूट गई, जिस रिश्ते की शुरूआत प्यार से हुई वह तकरार में कैसे बदल गई।





