प्रशासन की शह में फल फूल रहे है शराब माफिया
अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ)
बड़े पैमाने में बिदेशी शराब जब्त ढा़वा मालिक गिरफ्तार
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तालचेर नगर थाना क्षेत्र के लिंगराज कोल कोरीडोर मार्ग पर मदनमोहनपुर गांव के समीप एक ढा़वा से पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है,इस मामले में पुलिस ने ढा़वा मालिक को गिरफ्तार किया है।
तालचेर क्षेत्र में देशी-विदेशी शराब की नदियाँ बह रही है।
शराब के नशे में की जाने वाली अपराध जैसे - लूट, छिनैती, चोरी, आदि खबरें तालचेर में मीडिया की सूर्खीयाँ बटोर रही है। इसके बावजूद आबकारी विभाग शराब माफियाओं से मासिक चढ़ावा लेकर मुंह में पान भरकर पान की चुस्कियां लेती दिख रही है। इन शराब माफिया के खिलाफ इनके मुंह से बोल नही फूट रहे है ना ही इनपर कोई कार्यवाही होती दिख रही है।
आरोप है कि देशी-विदेशी शराब पब, रेस्टोरेंट, गांव से लेकर शहर तक जगह-जगह खुलेआम बेचा जा रहा है। स्कूल परिसर में, शांत और सुनसान जगहो पर मंदिर, कब्रिस्तान, बागीचे,आदि जगहो पर को देखकर ऐसा लगता है,इन जगहों पर शराबियो का एक छत्र शासन है। अब देखना यह होगा कि इस शराब तस्कर माफिया और कारोबारियों के खिलाफ कब कार्रवाई होती है।





