पोषाहार वितरण में अनियमितता करने वाले तीन आंगनवाडी कर्मीयो की सेवा समाप्त की गई

पोषाहार वितरण में अनियमितता करने वाले तीन आंगनवाडी कर्मीयो की सेवा समाप्त की गई

धर्मेंद्र सिंह (व्यौरो चीफ) 

पोषाहार वितरण में अनियमितता पाए जाने पर तीन आंगनवाडी कार्यकत्रियों की सेवा समाप्त
#श्रावस्ती  जनपद के ग्राम-हेमपुर वि०ख० सिरसिया में दिनांक 30.08.2025 को जन चौपाल का आयोजन किया गया था, जिसमें ग्राम की महिलाओं द्वारा पोषाहार वितरण में अनियमितता की शिकायत की गई, जिसकी समिति गठित कराकर जाँच कराई गई। जॉच में शिकायत की पुष्टि होने पर सम्बंधित ग्राम पंचायत के अर्न्तगत आने वाले 03 आंगनवाड़ी केन्द्र क्रमशः बडरहवा, भुतना, एवं हेमपुर द्वितीय आंगनवाडी कार्यकत्री को सुनवाई का अवसर दिया गया। सुनवाई के दौरान प्रस्तुत स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने व आरोपों की पुष्टि पाये जाने पर उक्त तीनों आंगनवाडी कार्यकत्रियों की सेवा समाप्त कर दी गई है तथा पर्यवेक्षणीय दायित्वों का निर्वहन न करने के ध्यान में रखते हुए सम्बंधित मुख्य सेविका श्रीमती ममता शाक्य व श्री मुकेश कुमार बाल विकास परियोजना अधिकारी के बिरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।

हाल में बाल विकास परियोजना जमुनहा के अर्न्तगत दिनांक 15.11.2025 को 03 बोरों में पुष्टाहार पैकेट बेचे जाने का तथ्य संज्ञान में आने पर तत्काल कार्यवाही करते हुए सम्बंधित के विरूद्ध स्थानीय थाना हरदत्तनगर गिरंट में दिनांक 16.11.2025 को प्रथम सूचना रिपोर्ट अंकित कराई गई है।

दिनांक 19.11.2025 को मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद द्वारा आंगनवाडी केन्द्र-गुलरा वि०ख० सिरसिया का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण करने पर आंगनवाडी केन्द्र बन्द पाया गया, जिसके लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी, सिरसिया को कारण बताओ नोटिस निर्गत कर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश जारी किये गये हैं। साथ ही उत्तर संतोषजनक न होने पर अग्रेत्तर अनुशासनिक कार्यवाही की जायेगी।

इसके अलावा आज  21.11.2025 को आयोजित जिला पोषण समिति की बैठक में सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों व जिला कार्यक्रम अधिकारी को कड़े निर्देश दिये गये है कि सभी आंगनवाडी केन्द्र समय से खुलने चाहिए तथा पोषाहार का नियमित वितरण सुनिश्चित करायें, यदि इसमें किसी प्रकार का विचलन पाया जाता है तो सम्बंधित कर्मचारी के साथ सम्बंधित पर्यवेक्षणीय अधिकारी के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में किसी भी स्तर पर की जा रही अनियमितता को बर्दाश्त नही किया जायेगा तथा दोषी के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही सुनिश्चित कराई जायेगी।