सरयू नदी तट में मिली अज्ञात महिला का शव
बीते कल दिनांक 16.09.26 समय लगभग 9.00 बजे अयोध्या पुलिस को रामपुर हलवारा मांझा एनटीपीसी (सोलर विद्युत केंद्र) अयोध्या के सामने वन विभाग बन्धा थाना कोतवाली अयोध्या जनपद अयोध्या क्षेत्र में सरयू नदी के सोती के पानी में एक अज्ञात महिला का शव व एक नीले रंग का टामी हिलफिगर लिखा बैग मिला है जिसमें कुछ कपड़े व अन्य वस्तुएं (सब्जी, आटा,) रखी हुई थी। पंचनामा की कार्रवाई पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया। अज्ञात महिला के शव के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है । पुलिस ने आम जन से कहा है कि यदि इस महिला के संबंध में किसी को कोई जानकारी प्राप्त होती है तो निम्न नंबरों पर सुचना देने की कृपा करें। क्षेत्राधिकारी आशुतोष तिवारी 9454401394 प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह थाना कोतवाली अयोध्या जनपद अयोध्या 9454403296 उप निरीक्षक बृजभूषण पाठक चौकी प्रभारी दर्शननगर 7379711550,।





