पेड़ से झूलता शव बरामद

पेड़ से झूलता शव बरामद

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

तालचेर सदर थाना अंतर्गत बल्हर चौक शिव मंदिर के सामने से बहने वाली नाले के पास एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान दयानिधि साहू के रूप में हुई है।  वह कई सालों से उस इलाके की एक ढा़वे में काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था।  हालांकि आज सुबह उसका शव पेड़ से लटका मिला। 
किसी सूत्र से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए तालचेर सरकारी मंडपाल अस्पताल भेज दिया और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी। हालांकि, कहा जा रहा है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही असली सच्चाई का पता चलेगा कि यह हत्या थी या आत्महत्या।