पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 99वां जयंती मनाई गई
गोवर्धन ठाकुर (संवाददाता)
श्री श्री देवी मंदिर के प्रांगण में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनोहरपुर और आनन्दपुर के भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा मनाया गया।
स्वर्गीय वाजपेयी के जीवन की गौरव गाथाओं को याद करते हुए मनोहरपुर और आनन्दपुर प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ता एकजुट हुए थे और उनके पथ प्रदर्शक बनकर आगे संगठन के लिए कार्य करने का संकल्प लिया एवं जनसंघ से लेकर भाजपा कि मोदी सरकार के कार्यकाल तक जो प्रयास चल रहा है उसे सकारात्मक पहल को लेकर आज की संगोष्ठी में भाजपा मनोहरपुर , आनन्दपुर प्रखंड के कार्यकर्ता इकट्ठा हुए थे इस संगोष्ठी में मुख्य रूप से जिला युवा मोर्चा के सुशांत नायक,ने कहा कि सूर्य एक सत्य है... अटल जी की 99 वीं जयंती पर जो हमेशा रहेंगी अमर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वायपेयी जी की
आज 25 दिसंबर 2023 को 99वीं जयंती है। जिसे सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। राजनेता होने के साथ ही अटल जी कवि और पत्रकार भी थे।

सूर्य एक सत्य है... अटल जी की 99 वीं जयंती जो हमेशा अमर रहेंगी । अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आज 25 दिसंबर के दिन दुनियाभर में क्रिसमस मनाया जाता है. इसी के साथ आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती भी मनाई जाती है. अटल जी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था।
देश की राजनीति में अटल जी ने अमिट छाप छोड़ी. लेकिन राजनेता होने के साथ ही पत्रकार और कवि के रूप में भी अटल जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. अटल जी का जीवन संघर्षों से भरा रहा, जिसे उन्होंने अपने कविताओं और विचारों में बहुत ही संजीदगी के साथ उतारा. आज अटल जी की 99 वीं जयंती पर जानते हैं उनके ऐसे विचारों के बारे में जो अटल जी को हमेशा अमर रखेंगी। अटल के ये विचार आपमें सकारात्मक ऊर्जा और आशा का संचार करेंगी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला युवा मोर्चा के सुशांत नायक,प्रखंड अध्यक्ष बहनू तिर्की, प्रदीप मिश्रा,किशोर डागा,कैलाश गुप्ता,अमरेश विश्वकर्मा,व अन्य कार्यकर्ता काफी संख्या में उपस्थित थे।





