पुलिस कर्मीयो का होली मिलन समारोह संपन्न

पुलिस कर्मीयो का होली मिलन समारोह संपन्न

झारखंड के सरईकेला के संजयग्राम में स्थित पुरानी पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों का होली मिलन समारोह कार्यक्रम रखा गया था जिसमें पुलिस कर्मीयो नेफं एक दूसरे को अभीर लगाकर होली की शुभकामनाये दी। 

इस अवसर पर पुलिस संगठन के अध्यक्ष आलोक रंजन चौधरी की अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन किया गया था। इस सभा में सरायकेला जिला के सभी थाना प्रभारी उपस्थित थे। इस सभा का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों को हो रही समस्याओं जैसे सीपीएल छुट्टी, वर्दी ,भत्ता बढ़ोतरी, समय-समय पर एमएससीपी एमसीपी का लाभ, पिकेट में रह रहे पुलिसकर्मियों तथा पुलिस  पदाधिकारियों कि नियमित बदली , समय-समय पर प्रोन्नति जैसे पुलिसकर्मियों / पुलिस पदाधिकारियों से संबंधित ज्वलंत मुद्दों बिचार बिमर्श करना था, इस सभा में इन मुद्दो पर पुलिस कर्मियों ने विस्तार से बिचार बिमर्श भी किया।
संगठन के अध्यक्ष आलोक रंजन चौधरी अक्सर ऐसे मौके पर पुलिस कर्मीयो की समस्याओं और समस्याओ के समाधान पर चर्चा करते है। 
कार्यक्रम के अंत में सभी पुलिसकर्मी तथा पुलिस पदाधिकारीयो ने आपस में होली मिलन समारोह का आयोजन किए तथा एक दूसरे को बधाई देते हुए इस होली में एक दूसरे के स्वास्थ्य तथा उनके घर वालों के सुख समृद्धि की कामना की ।।