पुरुषोत्तम गड़तिया स्मारकी फुटबॉल
सतीश शर्मा (उप संपादक)
लाइंग गांव के नबज्योति युवक संघ द्वारा आयोजित 10वें पुरुषोत्तम गड़तिया स्मारकी फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हो गया है। युवा (19 वर्ष से कम) और वरिष्ठ (40 वर्ष से अधिक) दो वर्ग के लिए आयोजित प्रतियोगिता में युवा वर्ग में नबज्योति युवक संघ और वरिष्ठ वर्ग में एससी-एसटी स्पोर्टिंग क्लब राउरकेला ने ट्रॉफी पर कब्जा किया। युवा वर्ग के फाइनल में कड़े मुकाबले में आयोजक दल ने रीमिश फुटबॉल क्लब, लतालगा को 2 -1 से हराया। वरिष्ठ वर्ग के फाइनल में ने एससी-एसटी स्पोर्टिंग क्लब राउरकेला ने मामा-भांजा क्लब, चिकटमाटी को 5-4 से हराया। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता के दोनों वर्गो में आठ आठ दलों ने भाग लिया था। दोनों विजेता दलों को ट्रॉफी सहित दस हजार रुपये और उपविजेता दलों को ट्रॉफी सहित आठ हजार रुपये की इनामी धनराशि प्रदान की गई।
समापन समारोह में भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राज्य उपाध्यक्ष नरसिंह मिंज मुख्य अतिथि और लाइंग ग्राम पंचायत की समिति सदस्य पदमा लकड़ा सम्मानित अतिथि के रूप में विजयी दलों को पुरस्कार वितरण किया। प्रतियोगिता के आयोजन में जयराम मिंज, जितेन बारला, मनोरंजन गड़तिया, लक्ष्मीधर सेठ, लक्ष्मीधर साहू, तपन साहू, पिंकु साहू ने सक्रिय भूमिका निभाई।





