पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद में चली गोली और बम
मंगलवार की शाम साढ़े पाँच बजे राम लगन मौर्या पर गोलीयों और बम से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। बुधवार की सुबह एडीजे लखनऊ द्वारा की गई जांच पड़ताल में जीवंत बम मिला। इस घटना ने अयोध्या के लोगों की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिसिया कार्यवाही की पोल खोल कर रख दी। पूरा मामला अयोध्या के पुरा कलेंदर थाना क्षेत्र में आनेवाले कंदैला रानी बजार की है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद में राम लगन मौर्या पर बम और बंदुक से हमला की गई। बताया जा रहा है कि हमलावर उसी गाँव का ठाकुर राज सिंह उर्फ गोलू और उसके साथी है, और इस घटना को अंजाम देने में राज सिंह उर्फ गोलू के परिवार के लोग भी शामिल हैं। इस घटना के बाद व्हाट्सएप में एक पोस्ट तेजी से वायरल हुई, जिसमें यह कहा गया है कि, जब 5 अगस्त को ही अयोध्या पुछ ने राज सिंह कंदैला की हिस्ट्रीशीट खोल दी थी तो आजतक गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई। यह सिर्फ हत्या नहीं। पुलिस सिस्टम पर सवाल है।

दूसरी ओर बेटे की हालत देखकर माता पार्वती मौर्या को गहरा सदमा लगा है उनका ब्रेन हेमरेज हो गया है और उन्हे छर्रा भी लगा है। फिलहाल माता पार्वती मौर्या अस्पताल में भर्ती है और मृतक रामलगन मौर्या को पोस्टमार्टम के बाद अयोध्या के सरयू घाट पर लाया गया है, जहाँ उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है। खबर प्रकाशित किए जाने तक चिता को अग्नि दे दी गई है और परिजन घाट पर मौजूद है।





