किराने की दुकान से होता था जाली नोटों का कारोबार

किराने की दुकान से होता था जाली नोटों का कारोबार

धर्मेंद्र सिंह (व्योरो चीफ) 

श्रावस्तीl सोमवार को एसएसबी कमांडेंट अमरेंद्र कुमार, वरुण कुमार के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस एसओजी टीम एवं चंडीगढ़ पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से किए गए छापेमारी में जिले के थाना हरदत नगर गिरंट से थोड़ी दूर पर स्थित एक किराना की दुकान से भारी मात्रा में भारतीय जाली करंसी बरामद की गए हैं लगभग दो घंटे तक चले इस छापेमारी अभियान में किराने की दुकान से एक लाख 19 हजार 500 रूपये बरामद करते हुए दुकान संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है,

इसी संदर्भ में पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि जिले के थाना हरदत्त नगर  गिरंट क्षेत्र अंतर्गत कस्बा हरदत्त नगर गिरंट  में स्थित शिवा ट्रेडर्स नमक किराने की दुकान के काउंटर से कूटरचित जाली मुद्रा 500 रूपये के कुल 239 नोट बरामद किए गए हैं जिसकी कीमत एक लाख उन्नीस हजार 500 रूपये हैं इस संदर्भ में दुकानदार मालिक सेवा गुप्ता पुत्र मंगलेश्वर प्रसाद गुप्ता निवासी हरदत्त नगर  गिरंट को गिरफ्तार कर लिया गया है, और आरोपी के विरुद्ध एक मुकदमा अपराध संख्या 21/2025  धारा 178, 179, 180 बीएनएस के तहत पंजीकृत कर लिया गया है पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि थाना पुलिस स्टेशन क्राइम सेक्टर 11 राज चंडीगढ़ में भी आरोपी के विरुद्ध 26 सितंबर2025 को मुकदमा  पंजीकृत किया गया था नियमानुसार राज चंडीगढ़ पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त बरामद रुपए व अभियुक्त शिवा गुप्ता पुत्र मंगलेश्वर प्रसाद गुप्ता को पुलिस हिरासत में लेकर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है