पुरानी पेंशन बहाली को लेकर पूर्व एडीजी ने रक्षा मंत्री से की मुलाकात

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर पूर्व एडीजी ने रक्षा मंत्री से की मुलाकात

कॉनफैडरेसन आफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस मार्टियरस वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष एच.आर.सिंह पूर्व ए.डी.जी. सीआरपीएफ द्वारा अर्धसैनिक बल (पैरामिलिट्री फोर्सस) के जवानों की पुरानी पेंशन बहाली व अन्य भलाई संबंधित मुद्दों को लेकर आज केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की।

संगठन के महासचिव रणबीर सिंह ने इस विषय में प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि पूर्व ए.डी.जी. एच.आर सिंह ने  सरहदों के वास्तविक चौकीदारों की पेंशन बहाली का महत्वपूर्ण मुद्दा उठाते हुए केंद्रीय मंत्री से कहा है कि बिना पेंशन जवानों का बुढापा कैसे कटेगा ? उन्होंने महासचिव रणबीर सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल द्वारा 5 बार की गई उन मुलाकातों का जिक्र भी किया. जब माननीय राजनाथ सिंह  केंद्रीय गृह मंत्री पद पर विराजमान थे।

उन्होंने मानवीय दिल्ली हाईकोर्ट के 11जनवरी 2023के उस फैसले का भी जिक्र किया जिसके अनुसार सभी केंद्रीय अर्धसैनिक बल केन्द्र के सशस्त्र बल हैं और संविधान में भी यह स्पष्ट रूप से अंकित है। पूर्व एडीजी के कहे अनुसार आने वाले 2024 के आम चुनावों में 20 लाख अर्ध सैनिक बल के परिवारों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। हम उन अर्ध सैनिकों के हकों की बात कर रहे हैं जो सैकड़ों हजारों किलोमीटर घर परिवार से दूर पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में निष्पक्ष भुमिका निभा रहे हैं जिनका किसी पार्टी विशेष से कोई लेना देना नहीं और खास बात यह कि चुनावी मौसम के चलते 5 प्रतिशत अर्धसैनिक बल के जवान घर छुट्टी नहीं जा पाएंगे जबकि साल खत्म होने को है।

रक्षा मंत्री जी से मुलाकात के दौरान पूर्व एडीजी एच आर सिंह के साथ  विजय नागर अध्यक्ष टोंस ब्रिज स्कूल व पूर्व रक्षा प्रमुख जनरल विपिन रावत की बेटी अधिवक्ता तरिनी रावत मौजूद रही।