पांडियन का जगन्नाथ मंदिर में प्रवेश करने का विरोध
प्रेस विज्ञप्ति
ओडिशा में सत्तारूढ़ दल बीजद के परामर्शदाता बी.के.पांडियन का पूरी में बिराजमान ओडिशा के आराध्य देव प्रभु जगन्नाथ के महाप्रसाद का प्रचार करने को लेकर श्रीजगन्नाथ संस्कृति संरक्षण संगठन ने श्री पांडियन पर इसे स्वार्थ की राजनीति के लिए भगवान का अपमान करना बताते हुए इसका बिरोध किया है।
श्री जगन्नाथ संस्कृती संरक्षण द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह कहा गया है कि श्रीजगन्नाथ संस्कृति की रक्षा प्रत्येक हिन्दू का परम कर्तव्य है। श्रीजगन्नाथ साढ़े चार करोड़ उड़ियावासियों के आराध्य देवता हैं, उत्कलमणि पंडित गोपबंधु दास की भाषा में श्रीजगन्नाथ स्वयं नारायण ही उत्कल के देवता हैं। वर्तमान में अपने प्रचार के लिए और अपने नए पार्टी के विस्तार के लिए जगन्नाथ संस्कृति के बीच में प्रचार प्रसार कर रहे हैं। ठाकुर जी का महाप्रसाद सर्वव्यापी है, इसकी महिमा दूर-दूर तक फैली हुई है बीजू जनता दल पार्टी के सलाहकार के रूप में इस महाप्रसाद का प्रचार करने गए वीके पांडियन ने रविवार के दिन दिनांक 17-12-2023 को गोमांस भक्षणकारी "कामिया जानी" मंदिर में प्रवेश करने का अपराध किया। इससे करोड़ों जगन्नाथ प्रेमियों और भक्तों के दिलों को गहरी ठेस पहुंची है।' इसका पुरजोर विरोध करने के लिए पूरे ओडिशा से आये जगन्नाथ प्रेमी एवं श्रीजगन्नाथ संस्कृति संरक्षण अभियान-राउरकेला ने आज दिनांक 26.12.2023 मंगलवार को राउरकेला बिश्राचौक में एक विशाल जन विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया। इस जन विरोध के माध्यम से हम सरकार को चेतावनी देना चाहते हैं कि वह इस तरह से जगन्नाथ संस्कृति का अपमान तुरंत बंद करें। ऐसे अपराधियों को तुरंत सजा दी जानी चाहिए और सार्वजनिक रूप से निंदा की जानी चाहिए।'





