पांच लाख रुपये नकद के साथ दबोचे गए लाठीकटा तहसीलदार
ओडिशा विजिलेंस की राउरकेला इकाई ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सुंदरगढ़ जिले के लाठीकटा तहसीलदार-सह-सब रजिस्ट्रार मुरलीधर उर्माल को कथित रूप से संदिग्ध नकदी के साथ पकड़ा। विश्वसनीय सूचना के आधार पर विजिलेंस टीम ने उन्हें लाठीकटा के राजाबासा चौक के पास उस समय रोका, जब वे कार्यालय से राउरकेला के सिविल टाउन स्थित अपने आवास की ओर किराए की स्कॉर्पियो से जा रहे थे। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 5 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। विजिलेंस के अनुसार, बरामद रकम के स्रोत को लेकर वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद टीम ने नकदी के साथ स्कॉर्पियो वाहन को भी जब्त कर लिया। कार्रवाई के बाद विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति (DA) के कोण से मुरलीधर उर्माल से जुड़े तीन ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया। सभी स्थानों पर तलाशी की कार्रवाई जारी है। विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार, तलाशी और आगे की जांच पूरी होने के बाद मामले में विस्तृत जानकारी सामने आएगी। ओडिशा विजिलेंस जांच: लाठीकाटा तहसीलदार-सह-सब-रजिस्ट्रार मुरलीधर उरमल, ओडिशा प्रशासनिक सेवा से जुड़े मामले में कुल 10 लाख 74 हजार रुपये हो गया है। प्राप्त सूचना के मुताबिक अबतक हुई तलाशी में 6 महंगे प्लॉट, एक दो मंज़िला इमारत, सोने और चांदी के गहने, और बैंक, डाक तथा बीमा जमा राशि 66.10 लाख मिले हैं। तलाशी अभी भी जारी है।





