पांच दिवसीय श्रीराम कथा का आज भव्य समापन हुआ

पांच दिवसीय श्रीराम कथा का आज भव्य समापन हुआ

धर्मेंद्र कुमार सिंह (रिपोर्टर) 

रामनगरी अयोध्या में आध्यात्मिक चेतना के पुंज, सद्गुरुदेव परमहंस श्रीरामचंद्र कृपाल महाराज की 22वीं पुण्य स्मृति पर आयोजित पांच दिवसीय श्रीराम कथा का आज भव्य समापन हुआ। यह आयोजन श्रीराम लखन दास जी महाराज के नेतृत्व में भक्तिभाव और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और गुरु स्मृति में भाव-विभोर होकर श्रीरामकथा का रसपान किया।
इस अवसर पर राममंदिर ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने कहा—
 "परमहंस श्रीरामचंद्र कृपाल जी महाराज की साधना, सेवा और त्यागमयी जीवन शैली आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है। उनका जीवन श्रीराम के आदर्शों का मूर्त स्वरूप था। अयोध्या की धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना को उन्होंने जो दिशा दी, वह अमिट है।"
पुण्यतिथि के इस पावन अवसर पर संत-महात्माओं और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में विशेष भजन संध्या, गुरु पूजन और सामूहिक प्रार्थना का भी आयोजन किया गया।