पाँच साल के बेटे को छोड़ प्रेमी संग फरार हुई माँ
अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ)
अपने पांच साल के बेटे को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ फरार हुई कलयुगी माँ
तालचेर अनुमंडल के समल थाना क्षेत्र में 27 मार्च को एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी. एक महिला अपने पांच साल के बेटे को छोड़कर रिश्ते में देवर के साथ फरार हो गई।
पुलिस के मुताबिक महिला का छः वर्ष पहले शिकायतकर्ता के साथ विवाह हुआ था। कुछ दिन पहले महिला का अपने दूर के रिश्ते के देवर के साथ प्रेम हो गया था।
दोनों घंटों से फोन पर बात किया करते थे। किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया क्योंकि यह एक रिश्तेदार था। वे दोनों कहाँ गए? काफी तलाशी के बाद भी पता न चल सका जिससे उक्त महिला के पति ने थाने में जाकर इसकी शिकायत की।
एक कलयुगी मां द्वारा अपने 5 वर्षीय बेटे को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ भागने की घटना स्थानीय क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है।





