पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाला में पुर्व आइएएस गिरफ्तार पुर्व मंत्री भी लपेटे में

पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाला में पुर्व आइएएस गिरफ्तार पुर्व मंत्री भी लपेटे में

उत्तर प्रदेश पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाला: पूर्व प्रमुख सचिव योगेश कुमार गिरफ्तार, पूर्व मंत्री पर कार्रवाई की चर्चा तेज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती में कथित अनियमितताओं के मामले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई की है। EOW ने वर्ष 2014 की भर्ती से जुड़े मामले में तत्कालीन प्रमुख सचिव और सेवानिवृत्त IAS अधिकारी योगेश कुमार को लखनऊ के गोमती नगर से गिरफ्तार किया है।

2014 की भर्ती पर उठे थे सवाल
यह मामला 2014 का है, जब प्रदेश में 17 मंडलों में पशुधन प्रसार अधिकारी के 1198 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी। 2 फरवरी 2014 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद चयन प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों ने अनियमितता के आरोप लगाए थे। मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचा था। करीब 34 अभ्यर्थियों की याचिकाओं पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने जांच SIT को सौंपी थी।

जांच में क्या सामने आया

जांच एजेंसियों के अनुसार भर्ती में लिखित परीक्षा के अंकों के निर्धारण, साक्षात्कार के अंकों, मंडलीय चयन समितियों की भूमिका और OMR शीट के मूल्यांकन को लेकर सवाल उठे थे। जनवरी 2019 में SIT ने इस मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू की थी। EOW सूत्रों के अनुसार 2023 में इस मामले में अभियोजन की स्वीकृति के लिए शासन को पत्र भेजा गया था।

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह पर भी नजर
योगेश कुमार की गिरफ्तारी के बाद तत्कालीन पशुधन मंत्री राजकिशोर सिंह के खिलाफ संभावित कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनसे जुड़ी अभियोजन स्वीकृति की फाइल शासन स्तर पर लंबित है। हालांकि इस संबंध में शासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान अभी सामने नहीं आया है।


Click Here To See More