पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगितायें आयोजित

पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगितायें आयोजित

विश्व पर्यावरण दिवस 2022 के अवसर सुंदरगढ़ जिले के एनटीपीसी दुलंगा आम जनता के बीच पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने के लिए कई गतिविधियों का आयोजन कर रहा है। 5 जून, 2022 तक विभिन्न गतिविधियां, जैसे चित्रांकन प्रतियोगिताएं, स्लोगन प्रतियोगिताएं, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं और बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिताएं आयोजित करने की योजना है।

इस संदर्भ में, नोडल हाई स्कूल, आर एंड आर कॉलोनी, कलामेघा में स्कूली छात्रों के बीच दो श्रेणियों में (कक्षा 1-5 और कक्षा 6-10) एक पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में बच्चों को भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ड्राइंग किट की आपूर्ति की गई।

स्कूली बच्चों में इन प्रतियोगिताओ को लेकर काफी उत्साह देखा गया, और पर्यावरण के प्रति उनकी चिंता को प्रदर्शित किया। प्रतियोगिता में लगभग 150 बच्चों ने भाग लिया, आयोजक इसे एक शानदार सफलता मान रहे है।