परीक्षा रद्द करने के लिए स्नातक के विद्यार्थीयो का आंदोलन
अनुराग आचार्य (ब्यूरो चीफ)
अंगुल जिला के तालचर स्थित स्वयंशासीत महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थीयो ने परीक्षा रद्द करने के लिए आंदोलन कर दिया है।
प्राप्त सूचना के अनुसार तालचर स्वयंशासित महाविद्यालय में अध्ययन करनेवाले पांचवी सेमेस्टर के विद्यार्थीयो ने परीक्षा रद्द करने के लिए महाविद्यालय के मुख्य द्वार में ताला लगाकर द्वार के बाहर धरना देकर विरोध प्रकट किया है।
धरना में बैठे विद्यार्थीयो का कहना है कि कोरोना को लेकर हुए लाॅकडाउन की वजह से महाविद्यालय बंद था हालात में कुछ सुधार होने के बाद मात्र दो महीने ही आफलाईन पढाई हो पाया है,पुनाः कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण महाविद्यालय बंद कर दिया गया। आॅनलाइन के माध्यम से विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण नही कर पाए है।
पिछले दिनो फरवरी माह की सात तारीख को कालेज खुला और अगले माह 11मार्च को आफलाइन परीक्षा होने का नोटिस जारी कर दिया गया है। इतने कम समय में पूरा सेलेबस नही पढा जा सकता जिससे परीक्षा की तैयारी नही हो पाएगी।इसलिए विद्यार्थीयो की मांग है कि या तो परीक्षा रद्द किया जाए या परीक्षा की तैयारी के लिए और कुछ महीने समय दिया जाए।
महाविद्यालय अध्यक्ष धरना पर बैठे विद्यार्थीयो को आश्वासन देने के बाद विद्यार्थीयो ने धरनाप्रदर्शन खत्म कर अपने अपने घर चले गए।





