पराई स्त्री के प्यार में पड़कर पति ने की अपनी गर्भवती पत्नी की हत्या
प्रेस विज्ञप्ति, राउरकेला पुलिस
दूसरी महिला से प्रेम संपर्क रखने वाले एक विवाहित व्यक्ति ने अपनी ही नवविवाहित पत्नी की नाटकीय तरीके से उस समय हत्या कर दी जब वह सात माह की गर्भावति थी। और अपनी इस जघन्य अपराध को छिपाने के लिए पत्नी के साथ लूटपाट होने की झूठी कहानी रचदी। इस कार्य में हत्यारे को उसका एक रिश्तेदार जो पुलिस सहायक उपनिरीक्षक के पदपर राउरकेला न्यायालय में नियुक्त था, पूरी मदद की दोनो को गिरफ्तार कर लिया गया है। आज इस सनसनीखेज हत्याकांड़ का खुलासा करते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक पश्चिमी सीमा बृजेशराय ने राउरकेला पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन में पत्रकारो को इसकी जानकारी दी।
इस बाबत टिकायतपाली थाने में थानाकांड़ संख्या 87 दीनांक 12-12-2024 यू/एस 85/80/61(2)(बी) 103(1)/3(5)बीएनएस/25/27 शस्त्र अधिनियम के तहत, दो व्यक्तियों
देवेन कुमार बेहरा (35),पुत्र-रविंद्र नारायण बेहरा, ग्राम-झीसदापाली, थाना-टीकायतपाली, जिला - सुंदरगढ़ और सत्यनारायण बेहरा (48),पुत्र-निराकार बेहरा, ग्राम - गोपिनाथपुर,घुसुरा थाना-बनई जिला - सुंदरगढ़,सहायक उपनिरीक्षक राउरकेला पुलिस को गिरफ्तार किया गया है।
घटना का सार इस प्रकार है-
दिनांक 12-12-2024 को टिकायतपल्ली थाना को आरोपी देबेन कुमार बेहरा से सूचना मिली कि कुछ हथियारबंद लुटेरों ने उसकी पत्नी को गोली मार दी है और उसके गले से सोने की चेन छीन ली है। थाना प्रभारी टिकायतपल्ली ने इसकी सूचना अपने उच्चाधिकारियों को दी,जिनके मार्ग दर्शन में एक टीम का गठन किया गया और इलाके की तलाशी ली गई , लेकिन कथित आरोपी(ओं) को नहीं ढूंढ सके। मृतका शाम्यामयी बेहरा के पिता पीतांबर बेहरा की लिखित शिकायत के आधार पर, मृतक 33 वर्षीय महिला अंगुल जिला के छेंदीपाड़ा की रहने वाली थी, मृतका का विवाह 7 फरवरी 2024 को सुंदरगढ़ जिले के झिरडा़पली में आरोपी देबेन कुमार बेहरा से पारंपरिक समारोह में हुई थी। अपनी मृत्यु के समय, शाम्यामयी सात महीने की गर्भवती थी। उसके पिता ने बताया कि शादी के बाद, उनकी बेटी केवल 10 दिनों के लिए उनके घर पर रही थी।
उनकी शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया और श्याममयी बेहरा की मौत की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच की गई।
पुलिस उप महानिरीक्षक पश्चिमी रेंज बृजेश कुमार राय और पुलिस अधीक्षक राउरकेला नितेस वाधवानी ने भी घटनास्थल का दौरा किया और बिना किसी देरी के स्थिति का जायजा लिया। घटना की समय-सीमा और परिवार द्वारा दिए गए बयानों की सत्यता निर्धारित करने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक और अनुविभागीय पुलिस अधिकारी पानपोष उपासना पाढी़ के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया और मामले की गहनता से छानबीन शुरू की गई।
पड़ोसियों के बयानों में विसंगतियां, समयरेखा, विरोधाभासी फोरेंसिक साक्ष्य और पति द्वारा कुछ तथ्यों को छिपाने से टीम को आगे की जांच करने और इस निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए प्रेरित किया और जाँचपड़ताल में यह बात सामने आयी की यह एक पूर्वनियोजित हत्या थी। हत्या के पीछे का कारण मुख्य आरोपी का दूसरी युवती के साथ प्रेम संबंध सामने आया। जांच से पता चला है कि आरोपी देबेन कुमार बेहरा ने देशी पिस्तौल का इस्तेमाल कर अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी है और सत्य नारायण बेहरा जो उसका साला है, उसके साथ अपराध को अंजाम देने,हथियार को छिपाने और बाद में मार्गदर्शन करने की साजिश में शामिल था। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना से संबंधित
1. एक स्कॉर्पियो जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर OD14AC3531 है
2. एक देशी पिस्तौल मय तीन राउण्ड जिंदा कारतूस।
3. देशी पिस्तौल का एक खाली खोखा।
पुलिस द्वारा जब्त किया गया है।।





