पानी के बहाव में फंसी बस स्थानीय युवको की सहायता से सभी यात्री सुरक्षित
रामप्रवेश चौधरी(संवाददाता)
राउरकेला से सोल जाने वाली बस लहरंगनाड़ी पुल में पानी के बहाव में फसी। स्थानीय युवकों नेे बस में फंसे 45 लोगोंं को बचाया,और जेसीबी की सहायता से बस को बाहर निकाला गया।
संबलपुर जिला के लहरंगनाड़ी पुल में तेज बारिश के चलते ताज बस आज पानी केेे बहाव में बुरी तरह फस गई आज सुबह करीब 8.30 बजे लहरंगनाडी पुल के ऊपर से 3 फीट पानी बह रहा था, जबकि राउरकेला से सोल जा रही ताज नामक यात्री बस क्रमांक-OD16A2577 पिंडापाथर के लहरंगनाडी पोल पर पानी के बहाव में फस गई उस समय बस में कम से कम 40/45 यात्री सवार थे। बाद में स्थानीय युवक पहुंचे और बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित निकलने में सफल रहे। साथ ही जेसीबी मशीन की सहायता से बस को सुरक्षित निकाल लिया गया।
प्राप्त सूचना के अनुसार सभी यात्रियो को सुरक्षित उतार लिया गया। किसी भी यात्रियो को किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई है।





