पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
रामप्रवेश चौधरी ( संवाददाता )
राजगांगपुर : राजगांगपुर में आदिवासी प्रगति मंच द्वारा पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया गया |
ओडिशा के सुंदरगढ़ जिला में पूरे जिले भर में विश्व पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया गया। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण दिवस के अवसर पर लोगों ने पौधारोपण कर औरों को भी जागरूक किया। इसी कड़ी में राजगांगपुर के आदिवासी प्रगति मंच द्वारा तकरीबन 50 फलदार पौधे लगाए गए । साथ ही इस कमेटी से जुड़े लोगों से एक वर्चुअल मीटिंग कर सभी से आज के दिन पौधे लगाने का परामर्श दिया गया ।
कमिटी के अध्यक्ष सुशील कुमार लाक्रा एवं मुख्य वक्ता ने कहा कि आज का यह कार्यकम पर्यावरण दिवस को समर्पित है। शुद्ध पर्यावरण पर ही मानव जीवन आश्रित है। पर्यावरण को शुद्ध रखना हम सभी का परम कर्तव्य है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जन्म दिवस पर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
आने वाले समय में लगाए गए पौधे वृक्ष बनकर हमारी आने वाली पीढ़ी को शुद्ध व स्वच्छ पर्यावरण प्रदान करेगी,आगे उन्होने कहा कि राजगांगपुर को ग्रीन सिटी बनाने में सहयोग करे। कोरोना जैसी वैश्विक आपदा से निपटने के लिए पेड़ो को संरक्षित रखना अति आवश्यक है। जिसके लिए हम सब संकल्पित है।





