पत्नी हंता पति गिरफ्तार
खाना नहीं बनाने पर नाराज पति ने पत्नी को डंडे से पीटा,सिर में लगी गंभीर चोट से महिला की मौत। लैलूंगा पुलिस ने पत्नीहंता को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर, लैलूंगा के ग्राम पाकरगांव की घटना..........
थाना लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम पाकरगांव में 17 जनवरी को अधेड़ महिला की उसके ही पति ने डंडे से मार कर हत्या कर दी।
बीती रात्रि थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक राजेश जांगड़े को ग्राम पाकरगांव जूनापारा में एक महिला की उसके ही पति द्वारा डंडा से मारपीट कर हत्या किए जाने की सूचना मिली । थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना से अवगत करा कर तत्काल अपने स्टाफ के साथ ग्राम पाकरगांव जूनापारा पहुंचे । जहां सरोज सिदार के घर अंदर उसकी मां दुरपति सिदार (उम्र 42 साल) मृत पड़ी थी ।
सरोज सिदार ने बताया कि वह 17 फरवरी की दोपहर अपने बाड़ी के प्याज फसल में पानी सिंचाई कर रहा था । शाम करीब 05.00 बजे घर तरफ से झगड़ा मारपीट की आवाज आने पर आकर देखा तो इसका पिता बलराम सिदार, इसकी मां दुरपति सिदार को खाना नहीं बनाने की बात को लेकर झगड़ा कर डंडा से मारपीट कर रहा था । सरोज सिदार जाकर बीच बचाओ का प्रयास किया तो इसका पिता बलराम सिदार उसे ही मारने पर उतारू हो गया । तब सरोज सिदार घर से भाग गया, थोड़ी देर बाद घर आकर देखा तो उसकी मां कमरे में लहूलुहान अवस्था में पड़ी हुई थी जिसके सिर, कनपट्टी पर चोट के निशान थे । इसका पिता बलराम सिदार घर से फरार था । महिला की हत्या के फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक राजेश जांगडे अपने कर्मचारियों के साथ तत्काल आरोपी की पतासाजी में जुट गयी और शीघ्र ही आरोपी बलराम सिदार पिता स्व. ननकी राम सिदार (उम्र 45 साल) को हिरासत में ले लिया जिससे पूछताछ करने पर घटना दिनांक के शाम पत्नी दुरपति सिदार को खाना नहीं बनाने की बात को लेकर दोनों पति-पत्नी में झगड़ा विवाद होना और विवाद में पत्नी को डंडे से सिर, कनपटी में मारकर उसकी हत्या कर देना कबूल किया। दूसरे दिन सुबह लैलूंगा पुलिस द्वारा मृतिका के पुत्र सरोज सिदार के रिपोर्ट पर आरोपी बलराम सिदार पर हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है ।





