पत्थरों के नीचे दबा मिया शव

पत्थरों के नीचे दबा मिया शव

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

तालचेर के कणिहाँ थाना अंतर्गत आनेवाले जोरडा़ गाँव के एक रास्ता किनारे परित्यक्त स्थान पर स्थानीय लोगों द्वारा एक शव देखा गया। स्थानीय लोगों से इसकी सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पहुँच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। 
प्रत्यक्ष दर्शियो के अनुसार शव के ऊपर तीन - चार पत्थर दबाई गई थी। मृतक के ऊपर दबी पत्थरों को देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस जाँच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगा।