पति के हमले से पत्नी की मौत

पति के हमले से पत्नी की मौत

अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ) 

तालचेर के डेरा पाणि हटिंग में एक महिला की उसके पति द्वारा कुल्हाड़ी की वार करने से मृत्यु हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारा पति फरार हो गया है। हालांकि अबतक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, ऐसी आशंका जताई जा रही है कि यह हत्या पारिवारिक विवाद के कारण हुई है।  कोलियारी पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की जांच में जुट गयी.श।  मृतक महिला का घर क्योंझर जिले के तेलकोई इलाके में होने की जानकारी मिली है जबकि उसके पति का घर देवगढ़ जिले के बालिसाही इलाके में होने की खबर है।