पंचायत समिति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का वार्षिकोत्सव संपन्न 

पंचायत समिति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का वार्षिकोत्सव संपन्न 

प्रेस विज्ञप्ति  

नुआगाँव प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले नुआगाँव पंचायत समिति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में युवा ओडिशा नवीन ओडिशा  कार्यक्रम के तहत उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय का 30वां वार्षिक उत्सव 22-12-23 को नुआगाँव पंचायत समिति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि नुआगांव पंचायत समिति अध्यक्ष विश्वासी टोप्नो, सम्माननीय अतिथि यदुमणि साहू एवं मुख्य वक्ता के रूप में नुआगाँव खंड़ शिक्षा अधिकारी सस्मिता बेहरा, उपस्थित थे।
कार्यक्रम के में प्राचार्य प्रदीप कुमार दास ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इको फोरम में व्याख्यान का संचालन श्री केरकेट्टा ने किया। खेल प्रतियोगिता का संचालन व्याख्याता आरएस साहू ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन फैकल्टी विदुषी साहू ने किया। संकाय और कर्मचारी सदस्य सस्मिता तांती, प्रकाश मोहंती, शुभाश्री गोस्वामी, रामचन्द्र साहू, लक्ष्मीधर पुस्ती, सीताकांत मनिगराही और अन्य कर्मचारी सदस्य जैसे हीरामणि साहू, डुमनु ओराम, संजीव गौड़ा, बिशेश्वर साहू, बसन्ना प्रधान, सुशीला ओराम और आरती महत ने कार्यक्रम को सुचारु रूप से संचालन करने में अपना अहम योगदान दिया। 

इस कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा खेल, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। अंत में संकाय सदस्य  पी.नायक ने धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम समाप्त करने का अनुरोध किया।