पंचायत जनता उच्च विद्यालय सगरा का 25वां वार्षिकोत्सव संपन्न
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
पंचायत जनता उच्च विद्यालय सगरा का 25वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास संपन्न हुआ। विद्यालय की नई भवन में पहली वार्षिक उत्सव मनाई गई।संबलपुर जिले के बामरा ब्लॉक अंतर्गत पंचायत जनता हाई स्कूल में 25वां वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के प्रधान शिक्षक अमित्र कुमार विश्ववाल, एवं कुचिंडा विधायक किशोर चंद्र नाइक शामिल हुए, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व शिक्षाविद् उदय नाथ नाइक उपस्थित थे। संबलपुर जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती कुमुदिनी नाइक, जिला परिषद सदस्य कृष्ण चंद्र टोप्पो, समिति सदस्य हाबिल एक्का और जीएसडब्ल्यू शीबा सीमेंट कूटरा के एचआर श्री लाजक राउत ने सम्मानित अतिथि के रूप में भाग लिया और स्कूल की सफलता की कामना की, वर्तमान में, इसमें 114 छात्र पढ़ रहे है।
जबकि विद्यालय के प्राचार्य ने अतिथियों का ध्यान परिसर के दोनों तरफ दीवार निर्माण की कमी, छात्रों के लिए शौचालय एवं साइकिल स्टैंड की कमी की ओर आकर्षित किया. मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने विद्यालय की इस कमी को यथाशीघ्र दूर करने का दृढ़ संकल्प लिया। अंत में अतिथियों ने विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किये। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।





