नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126 वां जयंती धूमधाम से मनाई गई
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 126 वां जयंती के अवसर पर सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर स्थित सुभाष चौक पर बनी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर झंडारोहण किया गया। यहाँ नेताजी जयंती पूरे विधि विधान के साथ पारंपरिक तरीके से मनाया गया।सुभाष कमेटी के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह सचिव शंभू सिंह के नेतृत्व में मुख्य अतिथि राजगांगपुर थाना के थाना प्रभारी बिवस्त प्रधान की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रीय गीत के साथ सुभाषचंद्र बोस की जयंती पारंपरिक तरीके से मनाई गई।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों समेत शहर के अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में सुभाष चौक पर बनी सुभाष बोस की प्रतिमा पर उपस्थित मुख्य अतिथि थाना प्रभारी विव्यस्त प्रधान उप नगरपाल इरफान अहमद पूर्व उप नगरपाल अशोक दास सुभाष कमेटी के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह एवं सचिव शंभू सिंह के एवं सभी गणमान्य व्यक्तियों द्वारा पुष्प माला अर्पण करते हुए सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई उपस्थित मुख्य अतिथि समेत सभी ने सुभाष जयंती के अवसर पर सुभाष चंद्र बोस की जीवनी पर प्रकाश डाला एवं सुभाष चंद्र बोस और भारत माता की जयकारा के साथ समापन की गई।





