नुआगांव में आईपीएल सट्टा के अवैध कारोबार का खुलासा एक गिरफ्तार

सुंदरगढ़ पुलिस जिला अंतर्गत आनेवाले नुआगांव पुलिस चौकी अंचल में आईपीएल सट्टा , के गोरख धंधे का खुलासा। 
सुंदरगढ़ एसपी ने खुलासा करते हुए कहा है कि, नुआगांव में एक यू आर एल के जरिये आईपीएल सट्टा संचालित किया जा रहा था, और लोगों से पैसे वसूला जा रहा था। इस मामले में हाथीबारी थाना की पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर, तीन लाख रूपये नगद, तीन मोबाइल फोन, सीम कार्ड, आधार कार्ड, एक लाल रंग की मारूति कार जब्त किया है।