निरर्थक साबित हो रहा है प्रशासनिक आदेश
राजीव कुमार ( संवाददाता )
बिसरा : ओडिशा में सुंदरगढ़ जिला प्रशासन एक ओर कोरोना कि चेन तोड़ने का हर संभव प्रयाश कर रही है ,प्रशासनिक अधिकारी,मिडिया ,सोशल मिडिया एवं जिले के कई कई सामाजिक संगठन लोंगों को मास्क का सही तरीके से प्रयोग करने ,शारीरिक दूरता का पालन करने व इससे कोरोना को किस तरह हराया जा सकेगा इसकी जानकारी दे कर लोंगों को जागरूक कर रहे है तो दूसरी तरफ लोग है कि इन बातो जान भी नियमो का पालन नहीं कर रहे है |
जिले के बिसरा ब्लाक के बिसरा पंचायत में ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला यहाँ कोटे का चावल लेने आये लोग शारीरिक दूरता के नियमों का उल्लंघन करते हुए एक दुसरे के एकदम करीब खड़े दिखे | पंचायत कार्यालय पर इस तरह प्रशानिक आदेशों का उलंघन होना कोई सामान्य बात नहीं है बिसरा में दिन-प्रतिदिन कोविड संक्रमित मरीजों कि संख्या बढ़ने का एक ये भी कारण हो सकता है कि लोग इस अंचल में शारीरिक दूरता के नियमों को नहीं मान रहे है |





