नियमों का उलंघन कर सड़क किनारे बिक रही है मांस

नियमों का उलंघन कर सड़क किनारे बिक रही है मांस

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

ओडिशा ही नही लगभग सभी राज्यों में सड़क के किनारे मांस न काटने और बेचने का नियम है... लेकिन देश के कई हिस्सों में अभी भी सड़क के किनारे कई मांस की दुकानें हैं।

ओडिशा के अंगुल जिला अंतर्गत आनेवाले तालचेर प्रखंड़ में इसका ताजा उदाहरण देखा जा सकता है। यहाँ नियमों का उलंघन कर सड़क किनारे बकरे की मांस काटी और बेची जा रही है। ऐसा ही एक अपवाद तालचेर प्रखंड़ के कंडल पंचायत में लिंगराज कोयला खदान के निकट  मुंडा हॉटिंग के पास पाया गया है।  यहां कुछ कसाई बेझिझक लोगों के सामने बकरा काटकर मांस बेच रहे हैं। सबसे खास बात यह है कि इन मांस की दुकानों के सामने (15 मीटर) की दूरी पर एक आंगनबाडी़ केन्द्र है, जहाँ कोमल शिशु पढ़ने आते है, इन कोमल शिशुओं पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है, यह आप अच्छी तरह जानते हैं।  स्थानीय सरपंच की बार-बार चेतावनी के बावजूद मांस बिक्रेताओ ने उनकी बात नहीं मानी।  इसके अलावा जल्द ही पंचायत द्वारा कसाईयों के लिए एक दुकान भवन बनवाया गया है, लेकिन अब तक उन दुकानों को किसी के द्वारा ना लेने से, उपयोग के अभाव में वह अब जर्जर हालत में है।  इन सभी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, बुद्धिजीवियों ने मांग की है कि स्थानीय प्रशासन कोमल बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मांस की दुकानों को अन्य स्थानों पर स्थानांतरित करने के लिए मजबूत कदम उठाए।