ना बिजली ना पानी फिर कैसा विकास
आज अगर किसी अंचल में बिजली ना हो,और ना ही पानी की सुविधा हो तो यह आंचलिक जन प्रतिनिधियो के लिए शर्म की बात है।
देवमनी माहतो (संवाददाता)
आज जिस किसी पार्टी का नेता हो,या उम्मीदवार अपने चुनावी रैली में अपने क्षेत्र में विकास की बात जरूर करती है।
पर उनका यह विकास वादो तक ही सिमट कर रह जाता है। इन वादो की पोल खोलता नुआगाँव पंचायत के जोकेता गाँव का भंडारटोला का वह स्थान जहाँ अभी तक बिजली भी नही पहुँची।
सुंदरगढ़ जिला के नुआगाँव प्रखंड़ में नुआगाँव पंचायत अंतर्गत आनेवाले जोकेता के भंडार टोली में एक स्थान ऐसा भी है जहाँ अभीतक बिजली की सुविधा नही है ना ही पेयजल की सुविधा है। यहाँ के निवासीयो को अपने पालतू जानवरो को नहलाने, पिलाने के लिए कही दूर लेकर जाना होता है। और खुद की रोजमर्रा की जरूरतो के लिए भी दूर से पानी लाना होता है।
एक ओर जहाँ उज्जवला योजना के तहत सरकार हर घर में बिजली पहुँचाने का दावा कर रही है और वसुधा योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रो में घर घर स्वच्छ पेयजल पहुँचाया जा रहा है वही इस स्थान पर ऐसी सुविधाओ का आभाव सरकारी योजनाओं और नेताओ की वादो की पोल खोल रहा है।
ऐसे में इन घरो के बच्चो के बारे में सोचिए कि वह कैसे आँनलाइन पढ़ाई करेगा।जलाभाव में यहाँ के निवासी कैसे रहते होंगे, गर्मीयो के दिनो में कैसे गुजारा होता होगा, और क्या हाल होता होगा पालतु पशुओ का।





