नाबालिग से साथ दुष्कर्म के चार आरोपी गिरफ्तार 

नाबालिग से साथ दुष्कर्म के चार आरोपी गिरफ्तार 

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

कुतरा प्रखंड़ में गड़पोस चौक के निकट रहने वाली एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में कुतरा पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं , पांचवां आरोपी अभी फरार है ,प्राप्त सूचना के अनुसार मंगलवार को एक युवक अपनी नाबालिग प्रेमिका के साथ गंगाजल स्थित एक कारखाने के पीछे गया था।

उसी समय इलाके के पांच युवकों ने युवक की पिटाई करने के बाद नाबालिग से दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने प्रेमी युगल को घंटों बंधक बनाकर रखा, गुरुवार को प्रेमी युगल आरोपियों के कब्जे से छूटकर घर पहुंचे तो परिजनों को आपबीती बतायी, इसके बाद कुतरा थाने में मामला दर्ज कराया गया। हरकत में आयी पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट चालान कर दिया , वहीं अन्य एक फरार आरोपी की तलाश जारी है।

आपको बता दे कि इस तरह की घटनाएं कई बार सूनने को मिलती है।कि प्रेमी युगल मिलने के लिए एकांत स्थान में जाते है जहाँ कुछ मनचले युवक उन दोनो को डराधमका कर युवती के साथ जोर जबरदस्ती करते है। परिजनो से छुपकर मेलजोल करने की वजह से अपने ही परिजनो के डर से प्रेमी जोड़े इस बात को अपने तक ही सिमित रखते है। जिससे ऐसे आताताइयो का हौसला और बढ़ जाता है,और ये दूसरे प्रेमी जोडे़ की फिराक में लग जाते है।  

अगर ये प्रेमी परिजनो को आपबीती ना बतायी होती तो यह बात भी दबकर रह जाता और ये पाँचो फिर किसी को अपना शिकार बनाते।