नहर में डूबने से दो नाबालिग की मौत

नहर में डूबने से दो नाबालिग की मौत

अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ) 

तालचेर के गुरजंग गांव के दो नबालिको की नहर में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के तीन दोस्त समाल बैराज की दक्षिण शाखा जो गुरजंग गांव से होकर गुजरती है, नहर में नहाने गए थे,नहाने के दौरान ओमप्रकाश पानी और सौम्य रंजन पानी नामक दो नाबालिग गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।दोनों को पानी में डूबता देख उसके दोस्त ने आसपास के लोगों को बचाने के लिए आवाज देकर बुलाने लगा । आवाज सुनकर वहाँ ग्रामीण आए और काफी देर तक दोनों को पानी में खोजने के बाद अचेत अवस्था में पानी से बाहर निकाला और गोडीबांध अस्पताल में भर्ती कराया।जहाँ डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।  इस घटना के बाद गांव में मातम छा गया।