विश्व महिला दिवस के अवसर पर व्रह्मकुमारीयो का शक्ति प्रदर्शन

विश्व महिला दिवस के अवसर पर व्रह्मकुमारीयो का शक्ति प्रदर्शन

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले कुत्रा में विश्व महिला दिवस के अवसर पर कुत्रा स्थित प्रजापिता ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय संस्थान की ओर से आज ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय के महिलाओ द्वारा एक रैली निकालकर पूरे शहर में महिला सशक्तिकरण को और मजबूत बनाने हेतु प्रचार प्रसार की गई।

यह रैली पूरे इलाके का चक्कर लगाकर कुत्रा बाजार होते हुए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय पहुंची इस अवसर पर ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय के दीदी ने बताया कि हम महिलाओं को और सशक्तिकरण करने हेतु प्रधानमंत्री के द्वारा 75 वे आजादी का अमृत महोत्सव पालन कर देश को सन्देश दी जा रही है।

वही विश्व महिला दिवस पर अंतरराष्ट्रीय बालू शिल्पकार राजू साहू ने अपनी कलाकृति के जरिए विश्व महिला दिवस की बधाई दी है।