नर्स के घर में चोरी 

नर्स के घर में चोरी 

अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ) 

तालचेर में हुई एक और चोरी। अंचल में कोयला,बालु,आदि चीजों की चोरी होना तो आम बात हो गई है। लूटपाट की घटनाएं भी प्रकाश में आती रहती है। इसी तरह बीती रात एक नर्स के घर में किसी के ना होने से मौका पाकर चोरो ने हाथ साफ कर दिया। 
कोयलारी थाना क्षेत्र में आनेवाले नेहरू शताब्दी चिकित्सालय परिसर में स्थित क्वाटर संख्या बी-67 में घर में किसी के ना होने से मौके का फायदा उठाकर चोरो ने घर में लगा ताला तोड़कर अंदर घूसे और अलमारी में रखा सोना-गहना ,कपड़े, और 15 हजार रुपये नगद चुरा ले गए। 
यह क्वाटर नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में कार्यरत नर्स त्रिवेणी दल बेहरा का है, जो कोयलारी थाने से महज एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 
अस्पताल परिसर के मध्य में स्थित क्वाटर में चोरी की
घटना को अंजाम देकर चोरो का फरार हो जाना अंचल में चर्चा का बिषय बना हुआ है। 
इस घटना को लेकर नर्स द्वारा स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दी जाने के बाद पुलिस घटना की छानबीन के लिए वैज्ञानिक दल लेकर मौके पर पहुंचने की खबर है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार नर्स बीते 30 तारीक को दसपल्ला स्थित एक रिश्तेदार के घर गई थी,जिसका फायदा उठाकर घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। 
थाने से एक किलोमीटर दूरी पर अस्पताल परिसर के मध्य में स्थित घर में चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल रहा है।
अंचल में चर्चा है कि नशे के आदी बेरोजगार युवाओ द्वारा असामाजिक कार्यो को बराबर अंजाम दिया जा रहा है। 
तालचेर में ब्राउनसुगर, गांजा, शराब की बिक्री जोर शोर से हो रही है। मादक पदार्थो के बिकने और बिक्रेताओ को पुलिस द्वारा पकड़े जाने की खबर मीडिया में कई बार प्रकाशित हो चुकी है। फिरभी इसपर लगाम ना लगना और चोरी, छिनतई,लूट जैसी घटनाओं का बढ़ते जाना स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था के पंगु होने का प्रमाण प्रस्तुत कर रहा है।