नर्क सा जीवन जीने को मजबूर है टी ब्लाक के लोग

नर्क सा जीवन जीने को मजबूर है टी ब्लाक के लोग

राउरकेला इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों को रहने के लिए संयंत्र द्वारा दी गई सेक्टर 19 टी ब्लाक के 28 क्वाटरो में संडास का गंदापानी सुरक्षा टंकी (सेफ्टी टैंक) में भर जाने से जाम की स्थिति बन गई है फलस्वरूप इनक्वाटरों के अंदर और बाहर सुरक्षा टंकियो के ऊपर से बहता गंदा पानी सर्वत्र फैल रहा है। 


जिससे घरों में गंदगी और बदबू के कारण रहना मुश्किल हो गया है। संडास गंदगी से भरा हुआ है, लोग शौचालय का प्रयोग नही कर पा रहे है, महिलाओ को शौचालय व नहाने धोने के लिए कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।इन क्वाटरो में रहने वालो का जीवन नर्क के समान हो गया है। संबंधित विभाग के सफाई कर्मचारी अवसर का लाभ उठाने से नही चूक रहे हैं और अपनी कमाई करने में लगे हुए हैं।लोगो का कहना है कि सफाई कर्मचारी इन क्वाटरो से गंदा पानी निकालने के लिए मुंहमागी कीमत वसूल रहे है, पर स्थाई सामाधान के लिए संबंधित विभाग हाथ खड़े कर रहा है 

इन क्वाटरो में रहने वालो ने कई बार क्वाटरो के रखरखाओ के लिए संबंधित विभाग टाउन इंजीनियरिंग कार्यालय में शिकायत की पर कोई स्थाई समाधान नही निकाला। लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग के सफाई कर्मचारी हमारी इस असुविधा को कमाई का माध्यम बना रखा है, बहुत शिकायत करने पर दो चार लोग आकर सफाई करने के नाम पर पानी निकाल कर चले जाते है, जिसके बदले उन्हे मुंहमांगी कीमत देनी होती है।
गंदगी की वजह से इन क्वाटरो में रह रहे लोग बिमार हो रहे है, वर्तमान में एक बालक डेंगू से पीडित है,तो कई लोगों को संक्रमण जनित बीमारियां हो गई है। पर संबंधित विभाग द्वारा इन लोगों की समस्याओं पर ध्यान ना दिए जाने से ये लोग नाराज है और यहाँ की महिलाएं विरोध प्रदर्शन की तैयारी करने लगे है।