निर्धारित मूल्य से ज्यादा किमत पर बेचीं जा रही है शराब - ग्राहकों में रोष

निर्धारित मूल्य से ज्यादा किमत पर बेचीं जा रही है शराब - ग्राहकों में रोष

रामप्रवेश चौधरी (संवाददाता)

राजगांगपुर सरकार द्वारा निर्धारित दर से अधिक वसूली कर रहे हैं शराब विक्रेता यूं तो सरकार के द्वारा विदेशी शराब की बिक्रय दर निर्धारित की गई है,लेकिन शहर के शराब विक्रेता ग्राहकों से मनमाना किमत वसूल रहे है | ऐसा ही एक मामला शहर के विदेशी शराब बिक्रय केंद्र से सामने आया है।सरकारी विदेशी शराब बिक्रय केंद्र में सरकार द्वारा तय मूल्य से 10 रुपये अधिक में ग्राहकों को बिना रसीद  दिए बेची जा रही है जिससे ग्राहकों में काफी रोष व्याप्त है।

सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर स्थित सरकारी विदेशी शराब की दुकान में खुलेआम सरकारी नियमों का उल्लघंन करते हुए सरकार द्वारा निर्धारित दर से  10 रूपये  अधिक किमत में बेच रहे है,इसके लिए ग्राहकों को रसीद भी नहीं दी जाती | इस बाबत शराब क्रेताओं ने बिक्रेता पर निर्धारित मूल्य से  ज्यादा किमत वसूलने का आरोप लगाया है ,जो वर्तमान समय में एक चर्चा का विषय बना हुआ है।आज हालात ये हैं कि सरकार के द्वारा निर्धारित दर अलग है शराब विक्रेता की बेचने की दर अलग है।


 शराब माफिया सरकारी नियमों/आदेसो को दरकिनार कर तय मूल्य से अधिक दामों में शराब बेच रहे हैं | एक ओर अधिक दामों में शराब बेचे जा रहे है दूसरी ओर इस बिक्रय को लेकर इसका कोई कागजी हिसाब नहीं है और ग्राहकों द्वारा रसीद मांगने पर नहीं दिया जा रहा है । जिससे यह साफ जाहिर होता है कि ये शराब माफिया खुलेआम सरकार को लाखों रुपए राजस्व का नुक़सान पहुंचाने में बाज नहीं आ रहे हैं।
शहर के सुभाष चौक स्थित शराब दुकान में यह खुलेआम चल रहा है जो एक उच्च स्तरीय जांच पड़ताल का विषय बन गया है।
वहीं दूसरी ओर  स्थानीय प्रशासन की जानकारी में  होने के बावजूद भी किसी तरह की कोई उचित करवाई नहीं होने से शराब क्रेता आए दिन निर्धारित मूल्य से अधिक किमत अदा कर शराब की खरीदी कर रहे हैं, जिससे शराब क्रेता की पाकेट ढीली हो रही है साथ ही सरकारी राजस्व की भी हानि हो रही है और किसी प्रकार की कोई करवाई ना होने से शराब विक्रेताओं का मनोबल बढ़ाता ही जा रहा है।

गौरतलब है कि विगत मार्च 21 में पूरे ओडिशा में एक साथ शराब दुकान को लेकर टेंडर निकाली गई थी जिसके  माध्यम से छत्तीसगढ़ के किसी दबंग शराब विक्रेता को राजगंगपुर के विदेशी शराब की दुकान लाटरी के माध्यम सेे मिली है दबंग होने के कारण शराब विक्रेता सभी सरकारी कार्यालय से मिलीभगत करके दबंगई के साथ शराब क्रेता को बिना कोई रसीद दिए प्रत्येक बोतल निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर बेची जा रही है जिसकी शिकायत शराब क्रेता द्वारा की गई है | अब देखना यह हैै की उच्च अधिकारियोंं द्वारा  समाचार प्रसारण होने के बाद इस पर क्या कार्रवाई की जाती है फिलहाल विदेशी शराब विक्रेता के इस रवैया से सरकारी राजस्व की हानि हो रही है |